Income Tax Return: हर कोई नहीं जानता ITR भरने के ये 4 सबसे बड़े फायदे, जानकर आप आज ही कर देंगे फाइल।
इसलिए इस काम को जितना जल्द हो सके निपटा लें. जी हां, इसके अलावा भी इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने के आपको कई फायदे हैं, इन फायदों को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
ITR भरना फायदे का सौदा
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना कई मामलों में आपके लिए फायदे का सौदा है। हालांकि कुछ लोग टैक्स से बचने के लिए कोई न कोई तिकड़म भिड़ाते हैं लेकिन हम आपको बताते हैं कि टैक्स भरना आपके लिए फायदेमंद क्यों है? यदि आप आईटीआर फाइल नहीं करते तो कुछ मौकों पर यह आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। आइए जानते हैं इनकम टैक्स फाइल करने के फायदों के बारे में।
1. बैंक से लोन लेने में मददगार
कोई भी बैंक या वित्तीय संस्थान लोन देने से पहले आपकी इनकम देखते हैं। आपके द्वारा फाइल किया गया आईटीआर (ITR) ही इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। इससे ही आपकी आमदनी की अंदाजा लगाया जाता है। कई ऐसे वित्तीय संस्थान हैं जो आपकी आईटीआर में दर्ज जानकारी के आधार पर ही लोन देते हैं, इसलिए अगर आप भी लोन लेना चाहते हैं तो आईटीआर मददगार साबित होगा।
2. बिजनेस बढ़ाने में फायदेमंद
आप यदि पहले से बिजनेस करते हैं तो आईटीआर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। आपको बता दें सरकारी विभाग या बड़ी कंपनियां उन्हीं कारोबारियों से कोई भी प्रोडक्ट खरीदने को तरजीह देते हैं, जो पिछले तीन से चार साल से आईटीआर फाइल कर रहे हों, अगर आप आईटीआर भर रहे हैं तो आपको भी आने वाले समय में अपने बिजनेस का एक्सटेंशन करने में मदद मिलेगी।
3. प्रॉपर्टी में निवेश करने में सहूलियत
इनकम टैक्स रिर्टन फाइल करने से आपको घर खरीदने-बेचने, बैंक में बड़ी रकम जमा करने और म्यूचुअल फंड में निवेश करने में हेल्प मिलती है। आईटीआर भरने वाले यदि म्यूचुअल फंड में बड़ी रकम निवेश करते हैं या बैंक में बड़ी रकम जमा करते हैं तो आयकर विभाग की तरफ से नोटिस आने का खतरा नहीं रहता, इसके अलावा प्रॉपर्टी खरीदने पर भी आपसे इंक्वायरी नहीं की जाती।
4. बड़ा बीमा कवर लेने में आसानी
बैंक से लोन लेने के अलावा यदि आप अपने और परिवार के लिए बड़ा बीमा कवर लेते हैं तो भी आईटीआर आपके लिए फायदेमंद रहता है। इसका कारण यह है कि बहुत सी बीमा कंपनियां आईटीआर मांगती हैं। आपका जितना बड़ा आईटीआर होगा उतना ही बड़ा कवर आपको मिलने की संभावना रहती है, इसी से आपकी आय नियमितता का अंदाजा लगाया जाता है।
नमस्कार मेरा नाम Raman है,में Bihar Darbhanga से हूं, मैं 2018 से KRAPTC मै ED के पद पर काम कर रहा हूं,मैं रोजाना प्राइवेट नौकरी और स्टार्टअप बिजनेस ideas जैसे न्यूज लोगों तक पहुंचाता हूँ।
आवश्यक सूचना: kraplacement.blogspot.com कोई सरकार द्वारा चलाई जा रही आधिकारिक वेबसाइट नहीं है, और ना ही इसका किसी सरकारी वेबसाइट से कुछ लेना देना है। यह वेबसाइट व्यक्ति विशेष द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इस वेबसाइट पर जो भी जानकारियां प्रदान की जाती है वह सभी जानकारियां, योजना की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य वेबसाइटों से मिली जानकारी के आधार पर रिसर्च करने के बाद लेख के माध्यम से प्रदान की जाती है। यदि इस वेबसाइट के लेख को पढ़ने के बाद व्यक्ति का किसी भी प्रकार से नुकसान होता है तो इसकी जवाबदारी हमारी नहीं होगी। धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें